रिसाली महोत्सव: भूपेश सरकार की योजनाओं की निकाली झांकी, पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू के साथ मेयर और पार्षद रहें मौजूद…कल रिसाली में होगा मुख्य आयोजन

भिलाई। नगर पालिक निगम स्थापना दिवस के एक दिन पहले ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सम्मान रैली निकाली। रिसाली क्षेत्र भ्रमण करते प्रदेश कांगे्रस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने नागरिकों को सोमवार को होने वाले महोत्सव में शामिल होने न्योता दिया। वहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने कांग्रेसियों ने झांकी का प्रदर्शन किया।


रैली की शुरूआत वार्ड 7 रिसाली सेक्टर पूर्व खेल मैदान से हुई। रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा, सरिता साहू, महापौर परिषद महिला पार्षद सद्स्य पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य रिसाली निगम गठन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रिसाली निगम गठन कराने वाले विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त करना था। वहीं लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार किया। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, चन्द्रकांत कोरे, सभापति केशव बंछोर, रिसाली निगम के महापौर परिषद के सद्स्य पार्षद, एल्डरमेन, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस रिसाली के अलावा राजीव युवा क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

निकाली झांकी
सम्मान रैली में रिसाली निगम के महिला पार्षद एवं एल्डरमेन ने आकर्षक झांकी निकाली थी। झांकी 4 अलग-अलग टैªक्टर में तैयार किया गया था। जिसमें आत्मानंद स्कूल, नरवा गरूवा घुरवा अऊ बाड़ी की कल्पना को साकार करने वाली शहरी गोठान के अलावा छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक व अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था।

रैली का भव्य स्वागत
रैली में 400 से अधिक बाइक व कारें थी। चैक चैराहों में बाजे गाजे, आतिश बाजी से स्वागत किया गया। रैली को भव्यता देने कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे हुए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...