रिसाली निगम के शानदार तीन साल: आज से रिसाली महोत्सव शुरू…कल गृहमंत्री साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया देंगे कई सौगात

भिलाई। रिसाली निगम का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को होगा। नगर पालिक निगम के तीन वर्ष पूर्ण होने पर ब्लाक कांगे्रस कमेटी रविवार को सम्मान रैली निकाली जा रही है। वहीं 26 दिसम्बर को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के आतिथ्य में निगम कार्यालय में रिसाली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पार्षद व एल्डरमेन की बैठक ली। उन्होंने सभी से कहा कि रिसाली महोत्सव को यादगार बनाए। मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और अब तक के हुए 147 करोड़ के स्वीकृत विकास कार्य को घर-घर तक पहुंचाए। आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम का आयोजन सुबह 11 बजे शुरू होगा। सबसे पहले निगम कार्यालय स्थित सभागार भवन का मंत्रीद्वय लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कार्यालय समीप खेल ग्राउन्ड में सामाजिक संगठनों के प्रमुखांे का सम्मान और निकाय स्तर पर हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं का पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

सम्मान रैली का प्रतिनिधित्व प्रदेश महामंत्री करेंगे
रिसाली निगम के स्थापना दिवस के एक दिन पहले ब्लाक कांगे्रस कमेटी द्वारा सम्मान रैली निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू करेंगे। सम्मान रैली कांगे्रस कार्यकर्ता अब तक हुए विकास कार्यो के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। रैली में 500 बाइक पर एमआईसी सद्स्य, एल्डरमेन, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

चेक का वितरण
आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर शासन के अलग-अलग विभाग का स्टाॅल लगाया जाएगा। आयोजन स्थल पर श्रम विभाग योजना के तहत हितग्राहियों को चेक वितरण करेगा। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग साइकिल का वितरण और समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों को निःशुल्क सामान वितरण करेगा। इसके अलावा आजीविका मिशन द्वारा स्टाॅल लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...