महतारी वंदन योजना के नाम पर 20 रुपए मांगने वाली MIC मेंबर की छुट्‌टी…मेयर शशि सिन्हा ने ईश्वरी साहू को MIC से हटाया… “भिलाई TIMES” में खुलासे के बाद बड़ी कार्रवाई, विपक्षी पार्षद धर्मेंद्र समेत अन्य ने खोला था मोर्चा…देखिए VIDEO

रिसाली, दुर्ग। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने आज बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने महापौर परिषद की सदस्य महिला बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन प्रभारी ईश्वरी साहू को MIC से हटा दिया है। उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रविवार देर शाम आदेश जारी किया। ईश्वरी साहू वार्ड 15 मौहरी मरोदा से पार्षद चुनाव जीती थी। महापौर शशि सिन्हा ने उन्हें शहर सरकार में शामिल करते महापौर परिषद में शामिल किया था। गौरतलब है कि बीते दिनों विपक्ष के पार्षदों ने लेन देन की शिकायत को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपकर ईश्वरी साहू को हटाने की मांग की थी।

आपको बाटे दें, ईश्वरी साहू पर एक स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो साफ-साफ कहते नजर आ रही थी कि, वे महतारी वंदन योजना के फॉर्म जमा करने के बदले हितग्राहियों से 20-20 रूपए की मांग कर रही थी। इस स्टिंग ऑपरेशन को भिलाई टाइम्स ने प्रमुख्ता से दिखाया था। ये वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों द्वारा ईश्वरी साहू को उनके पद से हटाने की लगातार मांग की जा रही थी। भाजपा पार्षद धर्मेंद्र भगत समेत अन्य नेताओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला था।

देखिये स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...