रिसाली नगर निगम के MIC मेंबर चन्द्रप्रकाश ने किया पदभार ग्रहण; मेयर शशि सिन्हा समेत प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू रहे मौजूद

रिसाली। चंद्रप्रकाश सिंह ने नगर पालिका निगम के महापौर परिषद के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। चन्द्रप्रकाश सिंह निगम ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। गुरूवार को महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर ने पदभार ग्रहण कराया।

सादे समारोह में हुए पदभार ठीक 11 बजे हुआ। संगठन के पदाधिकारी और शहर सरकार की उपस्थिति में चन्द्रप्रकाश सिंह निगम के राजस्व, बाजार तथा वाहन विभाग के रूप में काम काज संभाला। सहायोगियों और संगठन से चर्चा उपरांत महापौर परिषद के नए सद्स्य ने पहले आयुक्त से मुलाकात कर औपचारिक चर्चा की।

इसके बाद राजस्व विभाग, वाहन शाखा के अधिकारियों से चर्चा कर कामकाजों को समझा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के किसी भी नीतिगत निर्णय लेने से पहले वे विधिवत समीक्षा बैठक करे। इसके बाद आयुक्त के संज्ञान में लाने के बाद उसे अमल में लाएं।

पदभार ग्रहण के अवसर पर महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, परमेश्वर, पार्षद रेखा देवी, डाॅ. सीमा साहू, शीला नारखेड़े, विनय नेताम, रंजीता बेनुआ, रोहित धनकर, संजू नेताम, टिकम साहू, सरिता देवांगन, पार्वती महानंद, एल्डरमेन संगीता सिंह, संध्या वर्मा, मो. निजाम, शिशिर साहू, संतू दास मानिकपुरी, तरूण बंजारे, जी राहुल, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, महामंत्री चन्द्रकांत कोरे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...