सुबह-सुबह वार्डों का भर्मण करने निकली रिसाली निगम कमिश्नर मोनिका वर्मा: SLRM सेंटर में बदबू और व्यवस्था से हुई नाराज, ठेकेदार को जारी होगा नोटिस… राजनेताओं और पार्षद के फोटो को ढकने के लिए दिए निर्देश

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने आयुक्त मोनिका वर्मा सुबह वार्डो का भ्रमण करने निकली। दूर से उठ रहे दुर्गन्ध की वजह से वे सीधे एस.एल.आर.एम. सेंटर पहुंची। नजारा देख नाराजगी व्यक्त की। बिना छटाई कचरा डंप देख उन्होंने ठेकेदार को तलब करते नोटिस जारी करने निर्देश दिए। आयुक्त मोनिका वर्मा रूआबांधा क्षेत्र में नियमित चलने वाली सफाई व्यवस्था का जायजा ली। इस दौरान रूआबांधा तालाब के निकट बने एस.एल.आर.एम. सेंटर को देख नाराजगी व्यक्त की। यहां पर दो दिनों से कचरा पृथककरण कार्य बंद होना पाया गया।

गीला-सूखा कचरा की सड़ांध से आस-पास का वातावरण दुषित हो रहा था। आयुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि सबसे पहले ठेकेदार को नोटिस जारी करे। वही कार्यालय समय पर अनुबंध फाईल को प्रस्तुत करे। माॅर्निंग विजिट में रूआबांधा क्षेत्र के प्रभारी उपअभियंता नितिश अमन साहू, जलकार्य प्रभारी गोपाल सिन्हा एवं जन स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार शामिल थे।

शौचालय की व्यवस्था को दुरूस्त करने कहा
रूआबांधा वार्ड 2 के सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान तालाब पारा स्थित शौचालय का केयर टेकर नदारद मिला। वही तालाब के नीचे स्थित शौचालय की व्यवस्था देख आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने तालाब पार में बिखरे कचरा को तत्काल उठाने निर्देश दिए। दरअसल उक्त कचरा नागरिकों द्वारा डंप किया जा रहा था।

आचार संहिता का पालन करने दिए सख्त निर्देश
आयुक्त मोनिका वर्मा साफ सफाई व्यवस्था को देखने के बाद संपत्ति विरूपण कार्यवाही का निरीक्षण की। इस दौरान कल्याणी मंदिर के निकट बने मंच और मरोदा चैपाटी के निकट लगे राजनेताओं व पार्षद के फोटो को ढकने कहा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि संपत्ति विरूपण की कार्यवाही निरंतर चलाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कही दीवार लेखन, फ्लैक्स लगा तो नहीं है। होर्डिंग्स होने पर एजेंसी को तत्काल उसे हटाने के निर्देश दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...