रिसाली के BJP पार्षद विधि यादव का निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप: पूछा- पोल खुल न जाए क्या इसीलिए नहीं करा रहे सामान्य सभा? जनता की परेशानियों का कैसे करेंगे समाधान?

रिसाली। रिसाली निगम के पार्षद वार्ड 13 भाजपा पार्षद विधि यादव ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। पॉइंट्स में पढ़िए विधि यादव ने क्या-क्या आरोप लगाए?

  • क्यों रिसाली नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के धज्जियां उड़ा रही है शायद उन्हें डर है की विधानसभा चुनाव से पहेले सरकार की पोल ना खुल जाएं
  • निगम अधिनियम 1956 के धारा 27 में साफ तौर पर उल्लेख है कि 2 माह के भीतर कम से कम 1 बार सामान्य सभा कराना है किंतु पिछेले 6 माह से सामान्य सभा का एजेंडा तक तय नहीं हो पाया है
  • अगर महापौर सामान्य सभा कराने के पक्ष में नहीं है तो सभापति भी आदेश दे सकते है किंतु पता नहीं इनके ऊपर किसका और कौन सा दबाव है की निगम अधिनियम को भी दरकिनारा कर दिए है
  • विधवा महिला एवं नए हितग्राही पेंशन के लिए भटक रहे है किन्तु निगम प्रशाशन नींद में है वे समाज कल्याण विभाग से तालमेल नहीं बैठा पा रही है। कम से इन जरूरतमंद की आवाज उठाने के लिए सामान्य सभा तो कराए
  • सरकार बने 2 साल होने को है अभी तक किसी भी पार्षद को अधिनियम की जानकारी देने हेतु प्रशिक्षण नहीं दिया गया है शायद पार्षद के आवाज को दबाने का प्रयास है किंतु जनता का आवाज को कैसे दबा पाएँगे, भाजपा पार्षदों के पार्षद निधि को रोका जाना दुर्भाग्य की बात है।
  • निगम सरकार को शायद डर है यदि सामान्य सभा होती है तो 40 वार्डो में हुए गुणवत्ताहीन निर्माण के घोटाले उजागर हो जाएंगे

इसके साथ ही विधि यादव ने आगे कहा कि, दर्जनों जनहित मुद्दे पेंडिंग में है। सामान्य सभा नहीं होने से मुद्दा उठ भी नहीं पा रहा। कई हितग्राही, विधवा महिला व अन्य गरीब जनता है जो शासन के लाभ को नहीं उठा पा रही है । किसी का सर्वे सूचि में नाम नहीं है तो कई जनता को आधारकार्ड , राशनकार्ड का के लिए भटकाया जा रहा है। गौठान में रोजाना गाय मर रही है। उनके के लिए भोजन की भी व्यवस्था नहीं है। किन्तु निगम सरकार नींद में है यदि गायो की मृत्यु पर हम सवाल करे तो कांग्रेस के पार्षदों के आवेदन दे कर थाना हमारे खिलाफ FIR कराने भेजते है । अगर जनता के मुद्दे पर आवाज उठाने पर जेल जाना पड़े तो वो स्वीकार्य है क्योकि वो मुझे नहीं अपितु जनता को जेल भेजना चाहते है जिस जनता ना उन्हें सरकार बनाने में उनका सहयोग किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक, FIR दर्ज,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की शिकायत...

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...