भिलाई में सड़क हादसा : ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल, नशे में थे तीनों

भिलाई. खुर्सीपार गेट में सिग्नल पर बीती रात बाइक सवार तीन लोग सामने जा रहे ट्रेलर से टकरा गए. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

खुर्सीपार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लोकेश चंदेल(23 साल) निवासी जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है. लोकेश रायपुर के दलदल सिवनी में हमाली का काम करता था. वो अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से दुर्ग आया था. यहां से तीनों एक ही बाइक से भिलाई से रायपुर की तरह जा रहे थे. बाइक को लोकेश का दोस्त चला रहा था और लोकेश पीछे बैठा था. तीनों ने शराब पी हुई थी. नशे की हालत में बाइक काफी तेज चला रहे थे. उनके आगे आगे बड़ा ट्रेलर जा रहा था.

रात 9.30 बजे के करीब जैसे ही खुर्सीपार गेट के पास सिग्नल में रेड लाइट जली, इससे ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को खड़ा किया. पीछे से आ रहे बाइक चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक सीधे ट्रेलर के पीछे टकरा गई. लोकेश के सिर में गहरी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही लोकेश की मौत हो गई. वहीं दो साथी घायल है, जिसका इलाज चलरहा. खुर्सीपार पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...