CG में सड़क हादसा, 3 की चली गई जान: मेला देखकर लौट रहे थे तीन युवक… बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… मौके पर ही हो गई मौत, रात भर सड़क पर पड़े रहे शव

CG में सड़क हादसा, 3 की चली गई जान

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवको की मौत हो गई। यह घटना बीती रात को तकरीबन 12 से 1 बजे के बीच हुई। रात भरतीनों युवकों का शव घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तब दुर्घटना की जानकारी लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ांजी निवासी राजूराम नाग (28), गणेश नाग (22) और खीर सागर कश्यप (15) गुरुवार रात पास के गांव में मेला देखने गए थे। वहां से लौटने के दौरान दाबपाल मोड़ के पास हादसा हुआ। हादसे के बाद सारी रात उनके शव सड़क पर ही पड़े रहे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अगले दिन शुक्रवार सुबह जब लोगों ने तीन युवकों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

युवकों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। उनके आने के बाद लोहंडीगुड़ा अस्पताल में पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि गांव में एक साथ सभी के शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि, खीर सागर स्कूल में पढ़ाई करता था, जबकि गणेश नाग और राजूराम नाग खेती-किसानी करते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...