CG में भीषण सड़क हादसा: हाईवे में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर… डॉक्टर सहित 2 लोगों की मौके पर मौत

CG

धरसीवां। छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ये सड़क हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे में हुआ है। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के चालक सहित रायपुर के एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

दरअसल यह पूरी घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे के तरपोंगी के पास की है। जहां पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार और ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में रायपुर का एक डॉक्टर भी शामिल है। वहीं धरसींवा पुलिस मौके पर मौजूद है।

वहीं बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 16 यात्री घायल हो गए हैं, इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया है। बस गया, बिहार से रायपुर की तरफ आ रही थी। तभी सुबह 4 बजे धौराभाटा के पास हादसे का शिकार हो गई। ब्रेकडाउन से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को सरगांव और बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...

CG Crime : गाड़ी का इंतजार कर रही महिला...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन...

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...