ब्रेकिंग: शादी के जश्न में पसरा मातम: छत्तीसगढ़ में बाराती गाड़ी हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर तीन से 4 बार पलटी बारातियों से भरी कार, 3 की मौके पर ही मौत

जांजगीर। शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गयी, जबकि 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा जांजगीर के मुलमुला थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के शिकार लोगों को निकालने के लिए लोगों और पुलिस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है।

3 से 4 बार पलटी गाड़ी
आस-पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे। उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही जान चले गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।

इधर, घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं। तीनों का नाम सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) है। जबकि घायलों का नाम अभी नहीं पता चला सका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...