Road Safety Month: अवेयरनेस प्रोग्राम के चौथे दिन गांव के मंडई मेला ग्रामीणों को दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी… दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने स्टूडेंट्स को दिए हेलमेट; ट्रैफिक टॉवर में कल फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

दुर्ग। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के सड़क सुरक्षा माह के चौथे दिन ग्राम जामगांव (आर) के मंडई मेला में ग्रामीणों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन शहर पढ़ाई के लिए जाने वाले कॉलेज छात्र-छात्राओं को हेलमेट वितरण किया गया। 6 जनवरी 2025 को यातायात कार्यालय नेहरू नगर में वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जो प्रात: 10 बजे से शुरू होगा।

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश और ट्रैफिक ASP ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत जामगांव (आर) के मंडई मेला में यातायात पुलिस ने ग्रामीणों को छोटी-छोटी गलतियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया।

पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजमणी सिंह, आरक्षक हीरा मरकाम और द्रोण साहू ने हेलमेट के उपयोग के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में हेलमेट गंभीर चोटों से बचाता है। इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने से बचने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने और नाबालिकों को वाहन चलाने से रोकने की अपील की गई। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई। आज के कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से शहर पढ़ाई करने जाने वाले छात्रों को हेलमेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में थाना जामगांव आर के उप निरीक्षक दरबारी राम तारम, प्रधान आरक्षक सतीश देशलेहरा, सरपंच राजकुमार ठाकुर और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...