सड़क सुरक्षा माह: 25वें दिन स्वयंसिद्धा महिला संगठन द्वारा नुक्कड़ नाटक और पैदल मार्च… दुर्ग ट्रैफिक ASP ऋचा मिश्रा भी हुई शामिल

भिलाई। सड़क सुरक्षा माह के 25वें दिन स्वयंसिद्धा – मिशन विद विजन की महिलाओं ने नेहरू नगर चौक में सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। यातायात पुलिस दुर्ग और स्वयंसिद्धा महिला संगठन ने नेहरू नगर चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा की महत्वता और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारे में बताया गया।

यातायात पुलिस के अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक सतानंद विध्यराज के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जो 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान यातायात नियमों के पालन के लिए प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वयंसिद्धा – मिशन विद विजन की महिलाएं सफेद सूट पहनकर तख्तियां और पोस्टरों के साथ सड़कों पर उतरीं और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। संगठन की अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि हम बच्चों से अपील करते हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें, ताकि वे सुरक्षित घर लौट सकें। यदि माताएं अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए कहें, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इस कार्यक्रम में सोनाली चक्रवर्ती, रीता वैष्णव, संगीता जायसवाल, राजश्री नायर, देवयानी मजूमदार और अन्य महिलाएं शामिल थीं। सभी ने मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...