भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मॉडल टाउन वार्ड क्रमांक 3 में सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। आज महापौर नीरज पाल ने भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ करवाया। इस दौरान एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, लाल चंद वर्मा तथा स्थानीय पार्षद हरिओम तिवारी मौजूद रहे। अधोसंरचना मद की राशि से सड़क का निर्माण होगा, 10 लाख की लागत से होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत आज से हो चुकी है। अब मॉडल टाउन निवासियों को तथा भिलाई वासियों को इस क्षेत्र में खराब सड़कों से नहीं गुजरना होगा। सड़क 4 में सीसी रोड का निर्माण होगा। निर्माण कार्य होने के पश्चात गड्ढों के कारण हादसे भी कम होंगे तथा राहगीरों को आने-जाने में असुविधा नहीं होगी, बारिश के दिनों में भी लोगों को कीचड़ से राहत मिलेगी। काफी समय से रहवासी रोड की मांग कर रहे थे जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद ने महापौर को सड़क की स्थिति से अवगत कराया। महापौर ने इसे त्वरित संज्ञान लेकर निगम के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के लिए निर्देश दिए। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज विधि विधान से कार्य का भूमि पूजन कर सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी भी मौजूद रहे। मोहल्ले वासियों ने कार्य के लिए महापौर तथा निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान नेहरू नगर के जोन आयुक्त राजेंद्र नायक तथा कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
मॉडल टाउन के लोगों को गड्ढे वाली सड़क से मिलेगी राहत…मेयर नीरज पाल ने भूमिपूजन कर शुरू कराया काम, खर्च होंगे 10 लाख रुपए

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...
Aditya -
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...
छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...
Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...
CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...
