भिलाई चरोदा की सड़कों का होगा कायाकल्प: डामरीकृत सड़कों की मरम्मत के लिए निगम को शासन से मिली 5 करोड़ की राशि….CM बघेल का मेयर निर्मल कोसरे ने माना आभार

भिलाई-चरोदा। दुर्ग जिले के भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। राज्य शासन ने निगम क्षेत्र के विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ की राशि प्रदान की है। इसके लिए महापौर निर्मल कोसरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भिलाई – चरोदा नगर निगम को 5 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है। इस राशि का उपयोग निगम क्षेत्र की विभिन्न डामरीकृत सड़कों के संधारण कार्य में किया जाएगा।

महापौर निर्मल कोसरे ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया था। उन्होंने डामरीकृत सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार माना है।

कोसरे ने कहा कि आने वाले दिनों में प्राथमिकता के आधार पर शासन से मिली राशि का उपयोग करते हुए डामरीकृत सड़कों को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...