ATM Robbery In Bhilai: भिलाई के दो अलग-अलग SBI के ATM में चोरों ने डाला डांका… लाखो रूपए पार करने के बाद लगाया आग, इलाके मे सनसनी, CCTV फुटेज आया सामने; देखिये वीडियो

भिलाई। शहर में जब आप सब सो रहे थे तब स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के दो अलग-अलग ATM में चोरी की बड़ी वारदात हुई। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने हुडको में SBI के दो अलग-अलग ATM में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों एटीएम से पैसे पार करने के बाद चोरों ने एटीएम को आग के हवाले कर दिया। दुर्ग पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लग गई है। पुलिस CCTV की फुटेज खंगाल रही है। जिससे उन्हें शायद आरोपियों को लेकर कोई लीड मिल सके। इस वारदात के बाद VVIP जिले दुर्ग की पुलिस मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहा है। ये मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

एक मीडिया से बात करते हुए वार्ड 70 पार्षद सीजू एंथोनी ने बताया कि, पहली घटना शनिवार-रविवार देर रात 1 बजे के करीब मिलन चौक स्थित SBI के ATM में हुई। दूसरी घटना वहां से 200 मीटर दूर दशहरा मैदान ग्राउंड स्थित SBI के ही ATM में दो से ढाई बजे के बीच हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तीन से चार लोग हैं। गैस कटर की मदद से उन्होंने चोरी की। आरोपियों ने पहले स्विच निकाल कर एटीएम की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया। उसके बाद अंदर जाकर गैस कटर से ATM को काटा। सारा कैश निकालने के बाद ATM में आग लगा दिया। आग इतनी भयानक थी की दोनों ATM के AC भी बुरी तरीके से जल गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक ATM जिस मकान के नीचे लगा था उसके मकान मालिक ने सबसे पहले घटना को देखा। उन्होंने देखा कि ATM से धुंआ निकल रहा है। पास जाकर देखा तो वहां आग लगी थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ATM का सारा कैश पार हो चुका है। पुलिस को मिलन चौक वाले एटीएम के सामने स्थित मकान के CCTV फुटेज में आरोपियों के फुटेज मिले हैं। खबर लिखे जाने तक ATM में कितना कैश था इसकी जानकारी तो SBI के अधिकारियों ने नहीं दी है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार या त्यौहार के समय वे एक ATM में 15-20 लाख रुपए तक कैश डालते हैं। इससे एक अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने दोनों ATM को मिलाकर 30-40 लाख रुपए की चोरी की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का स्पेशल गिफ्ट…...

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं से आज दुर्ग कोर्ट पहुंच कर "वन नेशन वन इलेक्शन" के...

ऑपरेशन सिंदूर” के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली...

रायपुर। "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर देशभर में जहां एक ओर भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल...

ट्रेंडिंग