भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में लूट: पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट, दो की तलाश जारी… चाकू की नोख पर लूट की वारदात को बदमाशों ने दिया था अंजाम, सामान भी रिकवर्ड

भिलाई। भिलाई के हथखोज इंजीनियरिंग पार्क क्षेत्र में एक निर्माणाधीन प्लॉट पर मध्य रात्रि हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम महाराजा देवार और निकेत देवार हैं, जिनके पास लूटे गए पैसे और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किए गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच से इन दोनों आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

दिनांक 22.12.2024 को प्रार्थी एजाज आलम, जो इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में निर्माणाधीन फाउंडेशन और बाउंड्रीवाल की देखरेख कर रहे थे, ने बताया कि वह और मिस्त्री हेमंत भारती रात में वहां काम कर रहे थे। रात्रि करीब 11:00 बजे हेमंत भारती सोने के लिए फाउंडेशन के पास बनी झोपड़ी में चला गया और प्रार्थी अपनी कार में सोने लगे। दिनांक 22.12.2024 को मध्य रात्रि करीब 02:05 बजे एक व्यक्ति प्रार्थी की कार के पास आया और कार का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। जब प्रार्थी बाहर निकले तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उनसे पैसे और अन्य सामान मांगने शुरू किए। जब प्रार्थी ने मना किया तो आरोपी ने उन्हें चाकू से चोट पहुँचाई।

इसी दौरान आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी चाकू लेकर आए और उन्होंने जबरदस्ती प्रार्थी के पैंट से 4400 रुपये लूट लिए। लूट करने के बाद तीनों आरोपी एक मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद थाना पुरानी भिलाई में अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्री जितेन्द्र शुक्ला (पुलिस अधीक्षक दुर्ग) के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही की गई। टीम ने प्रार्थी और आसपास के गार्ड से पूछताछ की, जिनसे आरोपियों के हुलिए के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सघन पूछताछ और जांच के बाद संदेहास्पद व्यक्तियों, महाराजा देवार और निकेत देवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 311, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने घटना को अपने अन्य साथियों शेखर और कजरी के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी महाराजा देवार और निकेत देवार ने घटना में प्रयुक्त चाकू की जानकारी दी और दोनों आरोपियों के निशानदेही पर चाकू और लूट की रकम से कुछ पैसे जप्त किए गए। अपराध में शामिल अन्य दो आरोपी शेखर और कजरी इस घटना में शामिल थे, लेकिन वे फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...