CG – महिला की मिली सड़ी गली लाश: नदी किनारे झाड़ियों के बीच मिली अज्ञात महिला का शव, पास में मिले कपड़े और बर्तन भी, पुलिस बोली…

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चौकी चिल्हाटी में नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पास में ही कपड़े और बर्तनों से भरी एक पोटली भी मिली है। महिला का शव 15 से 20 दिन पुराना है। पुलिस को आशंका है कि, महिला का शव नदी में बहकर आया होगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव ने बताया कि, चिल्हाटी के पास खारंग नदी के किनारे आसपास के लोगों को झाड़ियों से बदबू आई, तब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि एक क्षत-विक्षत लाश पड़ी है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

चौकी प्रभारी ने बताया कि, शव किसी महिला की है। लेकिन लाश पूरी तरह से गल गई है और कंकाल बन गई है। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल है। लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच की, तब एक गट्ठा भी भी मिला। उसमें कपड़े और बर्तन रखे थे। लेकिन, उसमें भी महिला की पहचान करने के लिए कोई सामान नहीं मिला। पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि तेज बारिश के समय बाढ़ में महिला खारंग नदी में बहकर आई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...