पंडवानी में महारत हासिल RPF इंस्पेक्टर तरुणा साहू को मिली बड़ी उपलब्धि: आइकॉनिक हॉनररी डॉक्टरेट अवार्ड से हुई सम्मानित, पदम् विभूषण तीजन बाई की है शिष्या

राजनांदगांव। राजनांदगांव की आरपीएफ निरीक्षक तरुणा साहू ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम गौरान्वित किया है। रेल सुरक्षा बल की इंस्पेक्टर तरुणा साहू को, जो की वर्तमान मे राजनांदगाव रेल सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी है उन्हें आईकॉनिक पीस अवॉर्ड कॉउन्सिल की ओर छत्तीसगढ़ की धरोहर पंडवानी (फोक एंड ट्रेडिशनल आर्ट ऑफ़ छत्तीसगढ़ ) के लिए आइकॉनिक हॉनररी डॉक्टरेट अवार्ड से कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया दिल्ली मे सम्मानित किया गया!यह अवार्ड छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति धरोहर पंडवानी मे 20 वर्ष के उत्कृष्ट कार्य और योगदान करने हेतु प्रदान किया गया है ।

तरुणा साहू ने इसी वर्ष मार्च माह में अयोध्या महोत्सव में अपनी शानदार पंडवानी की प्रस्तुति दी थी। अभी हाल ही में आईबीसी 24 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें शक्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया था। तरुणा साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सहसंयोजिका है।

विदित हो तरुणा साहू पदम् विभूषण डॉ तीजन बाई जी की शिष्या है। और लगभग 9 वर्ष की उम्र से उनसे परंपरागत पंडवानी की शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न मंचों में तीजन बाई के साथ पंडवानी कार्यक्रम साझा करते आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...