ED Raid अपडेट: पूर्व CM भूपेश बघेल के घर से मिले 33 लाख रुपए: 11 घंटे की जांच के बाद ED लौटी… बघेल बोले – विधानसभा में सवाल पूछा तो जांच के लिए ईडी भेज दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में ED ने रेड मारी। रेड के बाद भूपेश बघेल सामने आये और मिडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने कहा कि, मंतू राम पवार और पुनीत गुप्ता के बातचीत का पेन ड्राइव ले गए हैं। घर में उन्हें 33 लाख रूपये नगद मिला और वे इसे ले गए। ये स्त्री धन है और अलग- अलग सदस्यों की कुल रकम है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भूपेश बघेल की आवाज दबाने की ताकत किसी में नहीं है। भूपेश बघेल मरने और हारने से नहीं डरता है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा में विजय शर्मा से सवाल किया उसके बाद ED भेज दिया गया। भाजपा के बौखलाहट की वजह से ये छापा मारा गया है। प्रताड़ित करने के लिए परेशान करने के लिए बदनाम करने के लिए इस तरह के कार्रवाई की गयी है। भूपेश बघेल ने कहा कि उनको कुछ नहीं मिला, इसलिए शाम तक कार्रवाई खत्म हो गई। भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें पंजाब का प्रभाव दिया गया, ये भी एक वजह है कि उनके घर पर छापा मारा गया है।

33 लाख रुपये मिले कैश पर भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे यहां डेढ़ सौ एकड़ से ज्यादा की जमीन है। डेयरी का कारोबार है। उन्होंने कहा कि ये रुपये परिवार के सभी सदस्यों के अलावा कारोबार से जुड़े है। पूर्व सीएम ने कहा कि विधानसभा में सवाल पूछना पाप हो गया है। कवासी लखमा ने पूछा तो 8 दिन के भीतर जेल में डाल दिया। मैंने विजय शर्मा से आवास पर सवाल पूछा तो मेरे पास भी ईडी की टीम भेज दी, जिसके अभी चार दिन भी नहीं बीते थे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1899101148713251130

ईडी की कार्रवाई के बारे में भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछा कि घर में कितनी संपत्ति है? इस संबंध में पूछताछ की है। उन्हें विधानसभा जाने से मना किया गया। ईडी के अधिकारियों ने उनसे मोबाइल मांगा था, लेकिन जब उन्होंने नहीं दिया तो ये कहा गया कि किसी से बात नहीं करें।

भूपेश बघेल ने कहा कि अभिषेक सिंह के एक मामले की फाइल थी वो ईडी को मिली है। सोना चांदी और जेवहरात नहीं ले गये हैं। 33 लाख रूपया नगद मिला, हमने इसका हिसाब देने की बात कही है। पत्नी , बहु बच्चों बेटे की अलमारी खंगाल ली, लेकिन उनको कुछ मिला। विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...