CG में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में रार: बृहस्पत सिंह के बाद पूर्व विधायक ने प्रभारी सचिव पर लगाया गंभीर आरोप, बोले – होटल में दिए लाखों रुपए, फिर…

रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी के नेताओं का गुस्सा फूट रहा है। पार्टी के नेता आपस में ही भिड़े हुए हैं। टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, बृहस्पत सिंह के बाद अब विनय जायवाल के बयान ने पार्टी के अंदर हड़कंप मचा दिया है। विनय जायसवाल ने भी पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर रुपए लेने का बड़ा आरोप लगाया है। विनय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि सह प्रभारी चंदन यादव ने उनसे 7 लाख रुपये लिये थे।

विनय जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तीन माह पहले जब चुनाव सामने थे, इस समय प्रभारी सचिव चंदन यादव यहां आए और सर्किट हाउस में मुझसे चार लाख और बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में तीन लाख लिये। मैं ये नहीं कहता कि ये पैसा टिकट के नाम पर लिया गया। सचिव चंदन यादव ने कहा था कि पार्टी में बहुत खर्चे होते है इसी के लिए ये पैसे है। विनय जायसवाल ने पैसे दिये जाने के सबूत की भी बात कही है। विनय जायसवाल ने कहा है कि इन्ही सब वजहों से पार्टी की हार हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर उनके दिये पैसे का पार्टी फंड में इस्तेमाल हुआ है, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पैसा उन्होंने निजी तौर पर लिये हैं।

आपको बता दें कि विनय जायसवाल को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। जिन 22 लोगों की टिकट काटी गयी थी, उसमें एक नाम विनय जायसवाल का भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...