पाटन के बठेना में बवाल: लड़कों ने रात में मचाया उत्पात…एक गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर, धरने पर बैठे ग्रामीण

पाटन। पाटन के ग्राम बठेना में बवाल हो गया है। देर रात को कुछ आसामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया है। पुलिस गांव में डटी हुई है। विवाद और हंगामा जमकर हो रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात को गांव के ही कुछ लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया।

एक घर मे घुसकर लोगों से मारपीट की। इसके अलावा घर के सामान को भी तहस-नहस कर दिया है। पुलिस को जब सुबह सूचना मिली तो पुलिस पहुंची। तब तक ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था।

गांव वालों ने पुलिस को ही घेर लिया। अभी भी ग्रामीण पुलिस को घेरे हुए हैं। इस मामले में एक ग्रामीण घायल हो गया है। जिसका नाम डोमन धनकर बताया जा रहा है। उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बठेना में कुछ युवक जो कि आदतन शराब व गांजा का नशा करते हैं। उन लोगों ने शनिवार रात तकरीबन 9 से 10 बजे के बीच गांव के बीच डोमन धनकर के घर घुसकर मारपीट की। जमकर उत्पात मचाया।

उत्पात मचाने वालों में कुछ नाबालिग भी है। मारपीट में डोमन के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि जिन युवकों द्वारा मारपीट किया गया है वे हमेशा गांव में डरा धमका कर इसी तरह से मारपीट करते हैं। शराब व गांजा का नशा करते हैं। गांव में शराब व गांजा भी अवैध रूप से बेचते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...