डिप्टी CM अरुण साव की ‘बंदर’ से तुलना पर भड़का साहू समाज, कहा – माफी मांगे भूपेश बघेल नहीं तो होगा आंदोलन

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. एक ओर जहां डिप्टी CM साव ने भूपेश बघेल पर पलटवार किया है, तो वहीं दूसरी तरफ साहू समाज ने भी मोर्चा खोल दिया है और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

दरअसल, पूर्व CM भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले बिलासपुर के लिंगियाडीह में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था. उन्होंने उप मुख्यमंत्री साव की तुलना केवल उछल-कूद करने वाले बंदर से करते हुए कहा कि वे दो साल में केवल 950 मीटर सड़क बनवा पाए हैं, और किसी भी मामले में कोई काम नहीं कर पा रहे. वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वहीं भूपेश बघेल के बंदर से करने के मामले में डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए. प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है. राजनीतिक टिप्पणी अपनी जगह है. इस तरीके की भाषा राजनीति में अक्षम्य में है. सभी को राजनीति में भाषा का ध्यान रखना चाहिए.

वहीं इस बयान के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल प्रदेश के साहू समाज के निशाने अपर आ गए है. छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सभी जिलों में SP को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. समाज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माफी मंगवाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. यह ज्ञापन डिप्टी CM अरुण साव पर भूपेश बघेल की की गई टिप्पणी के संदर्भ में दिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...