साहू मित्र सभा Bhilai नगर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन 27 को…Home Minister ताम्रध्वज साहू और Singer आरू साहू होंगे शामिल

भिलाई। साहू मित्र सभा द्वारा भिलाई नगर द्वारा रविवार 27 नवंबर 2022 को साहू सांस्कृतिक सदन, जी.ई रोड, सुपेला मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्या अतिथि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होगें। रविवार को सुबह10:30 बजे से ओजन की शुरुआत होगी।

अजीत साहू (महामंत्री युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ भिलाई और दीपक साहू (प्रदेश सो. मीडिया प्रभारी) ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यकर्म में छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरू साहू का भिलाई आगमन होने वाला है।

जानिए कार्यक्रम का क्रम :-

  • भक्त माता कर्मा की पूजा-आरती प्रातः 11 बजे
  • आमसभा सुबह 11:30 से दोहपर 12:30 बजे तक
  • मांगलिक पत्रिका परिचायिका का विमोचन /सम्मान समारोह
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परिचय सम्मेलन
  • दोपहर 01:00 से अनवरत्

इस कार्यक्रम में हरिद्वारिका साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई दीपक ताराचंद साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन देवेन्द्र यादव, विधायक, भिलाई नगर विधान सभा नीरज पाल (महापौर, नगर पालिक निगम भिलाई) गिरवर बंटी साहू (सभापति, नगर पालिक निगम भिलाई) तुलसी साहू (पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण) विजय साहू (सदस्य, क्रेडा, छ.ग. शासन), रमेश साहू, (सलाहकारप्रदेश साहू संघ, रायपुर), संतोष साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ, रिसाली), चंद्रभूषण साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ, भिलाई-3 चरौदा), जीवन प्रकाश साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ), आरु साहू (सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका) मौजूद रहेंगे।