साईं कॉलेज का BSF संग रक्षाबंधन: यूथ रेडक्रॉस साईं कॉलेज की टीम ने जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी…पौधों की सुरक्षा के लिए बांधा रक्षासूत्र

भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी यूथ रेडक्रॉस साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई और आइक्यूएसी के द्वारा बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। साथ ही साथ इस अवसर पर यूथ रेड क्रॉस साई कॉलेज की टीम ने पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली।


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से को गई। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीबी तिवारी व आईक्यूएसी को ऑर्डिनेटर डॉ ममता सिंह के द्वारा सभी को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में आगे छात्रों व अध्यापकों के द्वारा बीएसएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधी गई व भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

जवानों द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई। कहा गया कि वे शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इस त्यौहार में साईं कॉलेज परिवार के साथ शामिल होने का अवसर मिला। अपने परिवारों से दूर रहने के बावजूद घर जैसा महसूस कराया गया। साईं कॉलेज रेडक्रॉस मेंबर्स के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ ममता सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...