साई कॉलेज सेक्टर-6 की बड़ी उपलब्धि: पहली बार में ही NAAC में मिला B++…यूनिवर्सिटी ने दी कॉलेज मैनेजमेंट को बधाई

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साई कॉलेज को बड़ी उपलब्धि मिली है। साई कॉलेज भिलाई को NAAC मूल्यांकन में B++ ग्रेड मिला है। साई कॉलेज , सेक्टर 6, भिलाई ने प्रथम साइकिल में NAAC मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर B++ Grade, 2.89 CGPA के साथ प्राप्त किया है।

साई कॉलेज में NAAC द्वारा 22 एवं 23 फरवरी 2023 को NAAC पियर टीम के द्वारा कॉलेज का निरीक्षण कर कॉलेज के सभी पहलुओं का भौतिक सत्यापन कर उनका मूल्यांकन कर कॉलेज के द्वारा किए गए गुणवत्ता पूर्ण कार्यों एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण की प्रशंसा की और कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के द्वारा भी कॉलेज के मैनेजमेंट एवं स्टाफ को बधाई दी गई। NAAC के सफल ग्रेडिंग कार्य के पीछे IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता सिंह एवं सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस सफलता हेतु कॉलेज के चेयरमैन जी एस सचदेव एवं डायरेक्टर हरमीत सचदेव द्वारा सभी छात्रों, अभिभावकों, प्राचार्य एवं स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...