Saif Ali Khan Attack Case : संदिग्ध आरोपी से कई घंटे तक हुई पूछताछ, आज दुर्ग से रिमांड पर लेगी मुंबई पुलिस

भिलाई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने पकड़ा है। शनिवार देर रात मुंबई पुलिस दुर्ग आरपीएफ पोस्ट पहुंची, जहां कई घंटे तक संदिग्ध आरोपी आकाश कन्नौजिया से पूछताछ की। पुलिस आज ट्रांजिट रिमांड पर उसे मुंबई ले जा सकती है। बताया जारहा कि संदेही आरोपी पर पहले ही मुंबई में कई अपराध दर्ज है।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध की फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से भाग गया है। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची, आरपीएफ ने ट्रेन की हर बोगी की जांच की। आरपीएफ ने जनरल बोगी में बैठे युवक आकाश कैलाश कन्नौजिया से फोटो की मिलान कर उसे हिरासत में लिया। उसने अपना नाम आकाश कैलाश कन्नौजिया बताया। उसने पुलिस को बताया कि वो मुंबई के कोलाबा का रहने वाला है। जांजगीर चांपा में अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था।

दुर्ग आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को फोटो भेजकर कन्फर्म किया। इसके बाद आरपीएफ ने संदेही को आरपीएफ पोस्ट के अंदर बैठाए रखा। संदेही के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस से पीएसआई प्रदीप फूंदे और पीसी योगेश नरवड़े​​​​​​ फ्लाइट से रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

संदेही से कई घंटे तक हुई पूछताछ

मुंबई पुलिस रायपुर एयरपोर्ट से कैब बुक कर दुर्ग आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और संदेही से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद रात लगभग 12 बजे दोनों अधिकारियों ने खाना खाया, फिर आरपीएफ पोस्ट जाकर दोबारा पूछताछ की। पीएसआई प्रदीप फूंदे ने बताया कि वो संदेही को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर जाएंगे। वहां जांच की जाएगी। इसके बाद ही यह तय होगा कि वो आरोपी है या नहीं।

जानिए क्या है पूरा मामला

मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर रात करीब 2.30 बजे हुई। हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। हमले में चाकू का टुकड़ा पीठ पर भी फंसा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...