सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर कमेटी की बैठक, फार्मूले के हिसाब से बनेगा 30,200 रुपए बोनस

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में होगी। इसमें केवल कोर कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है।

23 मार्च 2023 को सेल प्रबंधन द्वारा तय किए गए फार्मूले के हिसाब से गणना करने पर बोनस 30,200 रुपए बनता है। इसमें प्रबंधन चाहे तो प्रोत्साहन के तौर पर दो से तीन हजार रुपए की बढ़ोतरी कर सकता है।

बताया जा रहा है कि बोनस गणना का यह फार्मूला पांच साल के लिए बनाया गया था और यह पांचवां व अंतिम वर्ष है। ऐसे में फार्मूले में बदलाव की संभावना नहीं है। प्रबंधन ने पहले ही फार्मूले के आधार पर बोनस की गणना कर ली है और यूनियन नेताओं को केवल जानकारी देने और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए बुलाया है।

यूनियन नेता बेहतर प्रोडक्शन और लाभ का हवाला देकर बोनस बढ़ाने का अनुरोध कर सकते हैं, लेकिन दबाव बनाने की स्थिति में नहीं होंगे। अनुरोध पर प्रबंधन 2 से 3 हजार रुपए बढ़ा सकता है। ऐसे में कर्मचारियों को 32,200 से 33,200 रुपए तक बोनस मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव घाट पुल के उपर चल रहा पानी, आवागमन...

दुर्ग। लगातार बारिश के चलते दुर्ग जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस...

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...