संतोष रूंगटा कॉलेज पहुंची राज्यपाल: समाज के लिए लीक से हटकर काम करने वाली महिलाओं का किया सम्मान…डॉ. मानसी गुलाटी, दीप्ती खुराना और पत्रकार अनुभूति समेत महिला समूहों का हुआ सम्मान

भिलाई। यदि हम सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं के आंकड़ों को देखें तो पाएंगे कि लगातार महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हुई है और उन्होंने अधिकाधिक संख्या में अपना स्थान सार्वजनिक क्षेत्र में बनाया है। पहले एक या दो राज्यों की गवर्नर ही महिलाएं होती थी, अभी 29 राज्यों में से 8 राज्यों की गवर्नर महिला है।

इससे पता चलता है कि महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुई हैं। यह बात रुंगटा कॉलेज परिसर में आयोजित अतुल्य शक्ति आयोजन में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कही।


राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी रही है। बस्तर की एक बेटी तो एवरेस्ट पर फतह करने में भी सफल हुई है। उसकी शिखर सफलता बताती है कि महिलाएं किसी मोर्चे में पीछे नहीं।

राजभवन के अपने अनुभव साझा करते हुए राज्यपाल ने बताया कि बीते दिनों पूर्व मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड की बहन जो दिव्यांग है उनसे मिलने आई। वो 65 वर्ष की हैं और पिछले कुछ वर्षों से व्हीलचेयर में है।

इसके बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं है मैंने उनके चित्र देखें इतनी खूबसूरत चित्र उन्होंने बनाए हैं। इससे मुझे लगा कि प्रतिभा और कौशल से हम हर बड़ी कठिनाई को पार कर सकते हैं। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हमारी श्लोकों में शक्ति रूपेण संस्थिता का जिक्र आया है।


नारी को शक्ति कहा गया है तो नारी अपने आप में शक्ति ही है, बस हमें यह करना है कि अपनी शक्तियों को पहचानना है। आप अपनी शक्तियों को पहचानिए, आप सार्वजनिक जीवन में हर संभव मुकाम हासिल कर पाएंगी। इसके साथ ही आप अपने साथ की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करिए। उन्हें मंजिल को प्राप्त करने में मदद कीजिए।


महिलाओं के पास अपार शक्ति है। बस एक प्रेरणा और प्रोत्साहन की जरूरत है। यह प्रोत्साहन उन्हें परिवार से मिलेगा, समाज से मिलेगा तो उन्हें कोई भी ताकत पीछे नहीं रोक सकती।

राज्यपाल ने सार्वजनिक जीवन में काम कर रही महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं अपना हुनर नहीं दिखा सकती हो। इस मौके पर राज्यपाल ने विविध क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया।

इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि मुझे कभी नहीं लगा कि महिला को सशक्त करने की जरूरत है। महिला हमेशा से सशक्त रही है। बस उसे याद दिलाने की जरूरत है। अपनी शक्तियों के बारे में बताने की जरूरत है ताकि वह अपने संकल्पों को पूरा करने में पूरी तरह से जुट जाए।

इस दौरान क्षितिज चंद्राकर ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम महिलाओं के योगदान को याद करें, यह बहुत आवश्यक है लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि हम हर दिन ऐसी भावना रखें।

अपने घर में महिलाओं को पूरा सम्मान दें, यह सबसे जरूरी बात है। इस दौरान भिलाई महापौर नीरज पाल, मुकेश चंद्राकर, संतोष रुंगटा, आई पी मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

इनका हुआ सम्मान
समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़िया काम करने वाली डॉ. मानसी गुलाटी, रोटी बैंक की प्रमुख दीप्ती खुराना, प्रेस क्लब की अध्यक्ष भावना पांडेय, महिला पत्रकार अनुभूति भाकरे, अनुभूति फाउंडेशन की प्रमुख डिंपल कौर, उड़ान संस्था प्रमुख अंजू साहू, रश्मि सागर, रसीका बहादुर, अभिनेत्री काजल श्रीवास, टीआई नवी मोनिका पांडेय, किन्नर वेलफेयर बोर्ड से कंचन समेत अन्य का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत छात्रों की चयन प्रक्रिया...

चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना एक जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश बची सीटों के लिए 1 से 8 जुलाई तक पुनः...

भिलाई के युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों में नौकरी...

भिलाई। भिलाई में ग्रेजुएट पास स्टूडेंट्स के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। अगर, आप भी ग्रेजुएट हैं और मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी तलाश...

भिलाई में 28 से होने जा रहा सबसे बड़ा...

भिलाई। भिलाई में दैनिक भास्कर समूह के रेडियो स्टेशन 94.3 मायएफएम और वेदांतु लर्निंग सेंटर द्वारा आजोजित होने वाले तीन दिवसीय माई एडु फेस्ट...

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक...

ट्रेंडिंग