रेटिना केयर सेंटर के लिए महादान: सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने समाज सेवी संस्था उदयाचल को 2 करोड़ का दिया दान… संस्था ने कंपनी के MD कमल सारडा का माना आभार

रायपुर, राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ की प्रसिध्द एवं प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था उदयाचल को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में रायपुर के सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड द्वारा डायरेक्टर कमल सारडा के सौजन्य से कंपनी के “कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी” के तहत 2 करोड़ रुपयों की राशि सहयोग के रूप में प्राप्त हुई है।

संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना को लिखे अपने पत्र में सारडा ने कहा है कि वे उदयाचल के सेवाभावी कार्यक्रमों तथा अंधत्व निवारण अभियान से बहुत प्रभावित हुए हैं तथा अपनी जन्मभूमि का ऋण उतारने का एक सुनहरा अवसर उन्हें मिला है। यह राशि उन्होंने उदयाचल के नवनिर्माणाधीन रेटिना केयर सेंटर हेतु उदयाचल के संस्थापक सदस्य तथा उनके बड़े भाई स्वर्गीय जुगल किशोर सारडा की स्मृति में उनके स्वर्गीय माता पिता स्वर्गीय रामकिशोर सारडा एवं स्वर्गीय शकुंतला सारडा के आशीर्वाद स्वरुप उदयाचल को प्रदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत मई माह में उदयाचल ने अपने वार्षिकोत्सव में कमल सारडा का नागरिक अभिनंदन किया था।

उदयाचल परिवार ने सारडा के उदारमना सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। यह सहयोग संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, चतुर्भुज ठक्कर, अध्यक्ष राजेंद्र बाफना, कोषाध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन तथा डॉ. नवीन बाफना के सतत एवं सद् प्रयासों से संभव हुआ। उपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव धर्मेंद्र जैन ने प्रदान की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...