राज्यसभा सांसद ने जीत लिया महिला कर्मियों का दिल: अधिकारी-कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन…धरनास्थल पर तीजा के लिए भेंट की साड़ी

दुर्ग। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने महिला कर्मियों का दिल जीत लिया। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब वे सरकारी कर्मियों के लिए कुछ किया हों। सरोज पांडेय के इसी काम से प्रभावित होकर लोग भी उनसे जुड़ते हैं। दरअसल, दुर्ग नगर निगम के सामने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे आंदोलनरत कर्मचारियों को अपना समर्थन देने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलन स्थल पर महिला बहनों को तीज पर्व के उपलक्ष्य में साड़ी भेंट कर तीज की शुभकामनाएं दी। साथ ही सासंद विजय बघेल ने पार्षद अरुण सिंह, राजीव अग्रवाल जिला संयोजक सूचना अधिकार प्रकोष्ठ व साथियों के साथ समर्थन देने निगम गेट के सामने धरना स्थल पर पहुँचकर हड़ताल कर्मियों का समर्थन किया।

दुर्ग निगम अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है। निगम गेट के सामने हड़ताल का आज आठवां दिन भी नगर पालिक निगम के कार्यालय में ताला लगा हुआ है। पूरी तरह बंद रहा कामकाज।
हितग्राहियों की भीड़ लगी रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। हड़ताल के चलते निगम कार्यालय दुर्ग में नामान्तरण, राशन कार्ड, पेंशन,जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र सहित लगभग कई प्रकरण लंबित हो गए हैं। कार्यालय में ताला लगे होने के चलते लोगो भटकना पड़ रहा है। लोग कार्यालय से मायूस लौट रहे है।हड़ताल में आरके जैन,प्रकाश चंद थावनी, गिरीश दीवान, जितेंद्र समैया, दुर्गेश गुप्ता, शिव शर्मा, अनिल सिंह, मनोहर साहू, संजय मिश्रा, शशिकांत यादव, राजू बख्शी, ईश्वर वर्मा, राजेन्द्र साहू, राजू चंद्राकार, क्षमा शर्मा, राजेन्द्र मिश्रा कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

नगर पालिक निगम कर्मचारी व अधिकारी ने हडताली साथी सैकड़ों की संख्या में निगम गेट के समाने उपस्थित होकर राज्य शासन के हठधर्मिता व दो सूत्रीय मांग को लेकर आदोंलन को तेज करने का संकल्प लेते हुए मांग पूरा होने तक हड़ताल रहेगा। कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे। निगम कर्मचारी व अधिकारी ने हडताली साथी भारी संख्या में निगम गेट के समाने उपस्थित होकर राज्य शासन के हठधर्मिता व दो सूत्रीय मांग को लेकर आदोंलन को तेज करने का संकल्प लेते हुए मांग पूरा होने तक हडताल रहेगा।धरना स्थल पर निगम में कार्यरत कर्मचारी राजकुमार शर्मा व सेवा निर्वित्त कर्मचारी मेन सिंग मंडावी के आकस्मिक निधन पर कर्मचारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...