आज वैशालीनगर विधानसभा में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय: अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों की देंगी सौगात, भूमिपूजन कर लोगों से करेंगी भेंट-मुलाकात

भिलाई। वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय आज भ्रमण करेंगी। विकास कार्यों की सौगात देंगी। इसके अलावा लोगों की समस्या भी सुनेंगी। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद मौजूद रहेंगे। भाजपा संगठन के जिला मंत्री विजय जायसवाल ने प्रेस रिलीज जारी कर शेड्यूल बताया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, आज 06 जून 2023, मंगलवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सुश्री सरोज पांडेय जी द्वारा भिलाई नगर के अनेक वार्डों में विकास कार्यों हेतु भूमि पूजन किया जाना तय हुआ है।

कार्यक्रम का समय प्रकार है:

  • शाम 04 बजे कृष्णा नगर पार्षद राजा बंजारे के वार्ड 8 में…
  • शाम 04:30 बजे वैशाली नगर पार्षद स्मिता दोड़के के वार्ड में…
  • शाम 05 बजे वृन्दानगर पार्षद संजय सिंह के वार्ड में…
  • शाम 05:30 बजे कुरूद पार्षद अनिता अजय साहू के वार्ड में…
Exit mobile version