दुर्ग संभाग के नए आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने पदभार ग्रहण किया, संभाग के 11 वे आयुक्त होंगे राठौर

दुर्ग। दुर्ग संभाग के नव पदस्थ आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी राठौर दुर्ग संभाग के 11 वे आयुक्त होंगे। निवर्तमान संभागायुक्त जनक प्रसाद पाठक (आई.ए.एस) ने राठौर को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् संभागायुक्त राठौर ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निर्वतमान संभागायुक्त पाठक को विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थ संभागायुक्त राठौर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...