डीएडधारी अभ्यर्थियों की स्कूल आबंटन सूची आज होगी जारी, 28 को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएडधारी सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद उनके स्थान पर डीएडधारी अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है. इसके तहत लोक शिक्षण संचालनालय आज डीएडधारी अभ्यर्थियों को स्कूल आबंटन की सूची जारी करेगी.

पांचवें चरण की भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में ही 2615 अभ्यर्थियों की रोस्टर एवं मेरिट क्रमानुसार प्राविधिक चयन सूची जारी की गई थी. जिन जिलों से जितनी संख्या में जिस संवर्ग (अनारक्षित, अजा, अजजा एवं अपिव) के अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उस जिले में उतनी ही संख्या में समान संवर्ग के अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा. आबंटित जिलों में अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 19 से 26 मार्च तक किया जाएगा.

नियोक्त प्राधिकारी द्वारा पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 28 मार्च को जारी किया जाना है. चयनित अभ्यर्थियों के लिए पदांकित स्कूल में कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा. प्रत्येक अभ्यर्थी को नियत तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए अपनी उपस्थिति देनी होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...