VIDEO: मौत की सवारी: बस में ठूंस-ठूंसकर भरे थे स्कूली बच्चे, गेट पर लटके बच्चे का छूटा हाथ, फिर…

चेन्नई: कहावत है, जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। ये कहावत उस समय चरितार्थ होती दिखी जब बिजी सड़क पर खचाखच भरी बस से स्कूली बच्चा सड़क पर गिर गया। हालांकि, बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और चमत्कारी रूप से बच्चा सकुशल बच गया। इंटरनेट पर घटना की वीडियो वायरल हो रही है। तमिलनाडु में भीड़भाड़ वाली बस से गिरने के बाद स्कूली बच्चा कैसे बचा, जानने के लिए पढ़ें खबर और देखें वीडियो

बस यात्रियों से खचाखच भरी
ट्विटर पर तमिलनाडु में बस से गिरे बच्चे की वायरल वीडियो को 4,88,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, घटना तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में हुई। ट्विटर यूजर ए सेंथिल कुमार के हैंडल से शेयर की गई वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई है।

स्कूल ड्रेस पहने एक लड़का बस से सड़क पर गिरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि ओवरलोड होने के कारण बस के दरवाजे तक पैसेंजर लटके हुए हैं। अधिक यात्रियों के लटकने के कारण बस बाईं ओर झुकी हुई दिखाई दे रही है। थोड़ी ही देर में स्कूल ड्रेस पहने एक लड़का बस से सड़क पर गिर जाता है।

नौकरशाहों की संपत्ति के अलावा कुछ नहीं बदला
बस से गिरा स्कूली बच्चा पिछले पहियों से कुछ ही इंच दूर था। हादसे के समय बिजी सड़क पर काफी गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं। हादसे से आक्रोशित शख्स को ट्विटर हैंडल @ravithinkz पर लिखा गया, देश में राजनेताओं के नौकरशाहों की संपत्ति के अलावा कुछ नहीं बदला।

जमीन पर गिरने के बाद, लड़के को फिर अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास करते देखा गया। वीडियो के हिसाब से ऐसा लगा कि लड़के को भयंकर चोट तो लगी है, लेकिन उसकी बॉडी में मूवमेंट भी देखी जा सकती है। ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से हादसे की वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...