दुर्ग में बदला स्कूलों का समय, शीतलहर के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है. वहीं तापमान में गिरावट का सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा था. इसी स्थिति को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है.

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने समय बदलने का आदेश जारी किया है. यह आदेश 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. यह कदम स्कूल जाने वाले बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए उठाया गया है.

जानें कब से लगेंगी क्लासें
परिवर्तित समय सारणी के अनुसार, दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक की प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 08.00 बजे से पूर्वान्ह 11.45 बजे तक और शनिवार को अपरान्ह 12.15 बजे से सायं 04.15 बजे तक चलेगी। हाई/उ.मा.वि. की द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक अपरान्ह 12.00 बजे से सायं 04.45 बजे तक और शनिवार को पूर्वान्ह 08.00 बजे से पूर्वान्ह 12.00 बजे तक संचालित होगी.

वहीं, एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक और शनिवार को पूर्वान्ह 08.00 बजे से पूर्वान्ह 12.00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...