छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज: कोरोना संक्रमण की दर कम होते ही लिया गया फैसला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने के बाद अब जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं (विद्यालय एवं महाविद्यालय) को 8 फरवरी से संचालन की अनुमति दी गई है। कलेक्टर भीम सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

आपको बता दे की जिले में दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे थे। यहां 9 दिन पहले ये आंकड़ा 200 के ऊपर जा रहा था। मगर पिछले कुछ दिनों से ये केस कम हुए हैं।

साथ ही संक्रमण दर घटकर 3 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने ये आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल और कॉलेज प्रबंधन को कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से करना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...