CG: इस जिले में पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे स्कूल, होटल, रेस्टोरेंट… कलेक्टर ने जारी किया आदेश… पढ़िए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रसाशन द्वारा लगाए गए सारे प्रतिबन्धों को निरस्त कर दिया गया है। जिसका आदेश बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर ने जारी किया है। जारी आदेश में कलेक्टर ने किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध को शिथिल करने की बात कही गई है।

इसके साथ ही किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स, थिएटर आदि से 33 प्रतिशत उपस्थिति की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। इस आदेश के बाद जिले के अंतर्गत सभी विद्यालय, महाविद्यालय, लाइब्रेरी व अन्य शैक्षणिक संस्थान पूर्ववत संचालित हो सकेंगे। हालांकि हर परिस्थिति में कोरोना से बचाव के नियम जैसे की मास्क, सामाजिक दूरी और सैनेटाइजेशन आदि का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...

प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...