CG – कल शाम 6:30 बजे तक खुले रहेंगे स्कूल… शिक्षा विभाग ने निर्देश किया जारी… जानिए क्यों ?

रायपुर । बुधवार शाम 23 अगस्त 2023 को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छात्र इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए यह विशेष व्यवस्था करने का स्कूलों को निर्देश दिया है। कल स्कूल 6.30 बजे तक खुले रहेंगे। इस बाबत समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मिशन समन्वयकों को निर्देश जारी कर दिया है। भारत सरकार की तरफ से मिले निर्देश के बाद समग्र शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलो में चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण का निर्देश दिया है।

जारी निर्देश के मुताबिक सभी स्कूलों, केजीबीवी, पोटा केबिन में कल 5.30 बजे से 6.30 तक विशेष सभा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। वहीं जहां लाइव प्रसारण नहीं हो सके, वहां अगले दिन सुबह की सभा में इसकी रिकार्डिंग दिखाने की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...