CG – सड़क पर काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो: NH किनारे टहल रहे कई लोगों को रौंदा… 3 की दर्दनाक मौत… टक्कर के बाद नाले में घुसी गाड़ी

CG

धमतरी: धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम दरबा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर टहल रहे कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर 3 की दर्दनाक मौत हो गई, वही कई लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अभनपुर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक भावेश साहू (21), गोलू यादव (24) और खिलेश्वर सपहा (20) की जान गई है। वहीं घायल डिगु यादव, पुष्कर निर्मलकर, नरेंद्र यादव का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

दरअसल, धमतरी नेशनल हाईवे किनारे दरबा गांव के 8 लोग साथ में टहल रहे थे, तभी रविवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अभनपुर की ओर से आ रही थी। अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। सड़क किनारे टहल रहे ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। स्कॉर्पियो की टक्कर से सभी इधर-उधर फेंका गए। वहीं कुछ युवक स्कॉर्पियो के चपेट में आ गए। इसमें 2 युवकों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो नाले में जा घुसी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अभनपुर अस्पताल पहुंचाया। मामले में SDOP रागिनी तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। स्कॉर्पियो मालिक अंदर ही फंसा हुआ था, उसे हल्की चोट आई है। वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...