हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की खोजबीन तेज, फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, SSP ने की घोषणा

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने अब इनाम की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।

थाना पुरानी बस्ती में वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपी 5 जून 2025 को यह अपराध घटित कर फरार हो गए हैं। पुलिस को अब तक दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

तोमर ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर टीम लगातार दबिश दे रही है। वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुभ्रा तोमर और अन्य रिश्तेदार पहले से ही जेल में बंद हैं। सुभ्रा के खिलाफ भी संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। तोमर ब्रदर्स पर कई अलग-अलग थानों में कर्जखोरी, धमकी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बांग्लादेशी घुसपैठियों की अब खैर नहीं : गृह मंत्री...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए...

पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : नम आंखों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका...

CG Police Transfer : 24 उप निरीक्षकों का तबादला,...

रायपुर। राज्य सरकार ने उप निरीक्षकों का तबादला किया है। 24 सब इंस्पेक्टर इधर से उधर हुए हैं। इसका आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी...

CG Crime : अमित के हत्यारों को उम्रकैद की...

कोरबा। जिले में 25 साल के युवक की फिरौती के इरादे से की गई हत्या के मामले में 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा...