CG में पाकिस्तानियों की तलाश शुरू, दुर्ग पुलिस ने बॉम्बे आवास में मारा छापा

दुर्ग। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार आपराधिक गतिविधयों को लेकर अलर्ट हो गई है। इसको लेकर पूरे राज्य में पाकिस्तानियों की पता तलाश शुरू हो गई है। रविवार तड़के दुर्ग पुलिस के तीन अलग-अलग एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की।

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश में दुर्ग पुलिस के तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम बनाई गई थी। सभी अधिकारियों ने सुबह तड़के साढ़ 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड की कार्रवाई की। इसमें एएसपी अभिषेक झा ने दुर्ग में मोहन नगर थाना अंतर्गत उरला क्षेत्र स्थित बॉम्बे आवास में छापामार कार्रवाई की।

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने भिलाई तीन थाना अंतर्गत हथखोज क्षेत्र में और एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना अंतर्गत सुपेला मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में छापेमारी की है। ये सभी रेड मुख्य रूप से मुस्लिम बाहुल्य स्लम क्षेत्र में की गई है। पुलिस को आशंका है कि यहां कई मुस्लिम लोगों की सगे संबंधी पाकिस्तान में रहते हैं, इसलिए वो लोग यहां रहते हुए मिल सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...