CG – एक हफ्ते में मरीन ड्राइव में हिट एंड रन का दूसरा मामला: तेज रफ़्तार कार ने अधेड़ को कुचला… मौके पर ही हो गई मौत… कुत्ता भी आया कार की चपेट में

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन से जुड़े केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार की सुबह रायपुर का मरीन ड्राइव हिंट एंड रन से दहल उठा। यहां रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गई। उसके बाद कार का ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। एक हफ्ते में हिट एंड रन का यह दूसरा मामला है। वहीं कार की चपेट में वहां चल रहा एक कुत्ता भी आ गया।

मृतक की पहचान राजकुमार देवांगन, निवासी गुढियारी के रूप में हुई है। पुलिस कार्यवाई पर जुटी हुई है। 4 दिन पहले भी मरीन ड्राइव पर हिट एंड रन मामले में ट्रेवल्स कारोबारी को सड़क पार करने के दौरान रौंद कर फरार अज्ञात वाहन का भी पता अभी तक नही लगा पाई है पुलिस। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है ।

4 दिन पहले भी मरीन ड्राइव में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। आरोपी कार चालक ने युवक को रौंदकर फरार हो गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कारोबारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार मृतक रायपुर कारोबारी परिवार से है। युवा ट्रेवल्स कारोबारी ईश्वर पिल्ले मरीन ड्राइव के पास अपनी कार खड़ी कर चाय पीने सड़क क्रास कर रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कारोबारी को अपनी चपेट में ले लिया। कार की ठोकर से ईश्वर पिल्ले की मौक पर मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...