भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने प्रगति यात्रा के दूसरे दिन रविवार को सेक्टर-7 में लोगों के साथ 15 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस दौरान 85 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। विधायक ने महाराणा प्रताप भवन के पास चाय होटल में लोगों के साथ बैठकर चाय पी और लोगों के साथ प्रगति यात्रा शुरू किया। प्रत्येक गली मोहल्ला से होते हुए लोगों से मिलते गए और विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कई सौगात भी दी। कॉलोनी की महिलाओं विधायक देवेंद्र यादव को माला पहनकर और तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। क्ष्रेत्र के वरिष्ठ जनों ने भी स्वागत किया और उन्हें कालोनी में ले गए। जहाँ लोगों ने पहले से ही कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे।

रशियन कॉम्प्लेक्स की महिलाओं ने विधायक के समक्ष कुछ मांग रखी। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि, पहले यहां कभी कोई काम नहीं हुआ था। लेकिन हमने शुरुआत की। पेवर ब्लॉक लगाने से कम से कम काम तो शुरू हुआ। उम्मीद जगी की कोई तो कोई काम किया। कोई तो सोंचा। मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। सब को बिजली बिल का लाभ मिलेगा। लीज डीड की योजना का लाभ। ओपन जिम बनाएंगे। बच्चो के लिए बस स्टॉप बनाएगे। सफाई भी करवाएगे। लाइट की व्यवस्था की है मंगवा लिए है जल्द ही लग जायेगी।

15 KM पैदल यात्रा
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार लोगों से मिल रहे हैं उनके संपर्क में हैं और घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। पहले भी वे भेंट मुलाकात के माध्यम से लोगों के घर जाकर मिले थे और अभी प्रगति यात्रा की शुरुआत उन्होंने की है। आज यात्रा के दूसरे दिन वे सेक्टर 7 पहुंचे दिन भर में कुल 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। जबकि यात्रा के पहले भी वह सेक्टर 9 कि वार्ड में 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा किए थे। इस प्रगति यात्रा के दौरान वे 251 किलोमीटर से पदयात्रा पूरे भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में करने वाले हैं। विधायक यादव जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को समाप्त कर दिए।
बड़े बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद
इस प्रगति यात्रा में सैकड़ो की संख्या में वार्ड के लोग शामिल हो रहे हैं आज जब सेक्टर 7 यात्रा की शुरुआत की गई तब लोग अपने घर से बाहर निकल कर विधायक के अंदर यादव का उसको माला से स्वागत किया उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका भव्य स्वागत किए।

साहू समाज की वर्षो पुरानी मांग पूरी
यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने साहू समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया। सालों से साहू समाज के लोग अपने सामाजिक आयोजनों के लिए एक भवन की मांग कर रहे थे, लेकिन कभी किसी नेता ने उनकी एक मदद नहीं की। विधायक ने तत्काल पहल की और साहू समाज के लिए सेक्टर 7 में एक भव्य सर्व सुविधा युक्त डोम शेड के निर्माण की घोषणा की।
प्रगति यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 7 के लोगों को 85 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें कोई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया और विकास कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं, उनका विधायक ने जनता के हाथों से लोकार्पण भी करवाया। विधि विधान के साथ वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधायक देवेंद्र यादव ने भूमि पूजन किया और विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को दिए। साथ ही जो विकास कार्य कंप्लीट हो चुके हैं उनके फीता काटकर लोकार्पण किया गया। क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य के लिए बधाई दी। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि यही मेरा काम है और आप लोगों की सेवा क्षेत्र का विकास भिलाई की भलाई यही मेरा धर्म है, यही मेरा कर्तव्य। जिसे मैं ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। मुझे भिलाई की जनता ने हमेशा अपने बेटे और छोटे भाई की तरह प्यार दिया है और इसीलिए मैं भी अपना धर्म और कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूं।

इन विकास कार्यों की दी सौगात
- महाराणा प्रताप भवन में पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इसका भूमि पूजन किया गया।
- रेलवे बस्ती में एक पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा।
- रेलवे बस्ती में मंदिर के पास पेवर ब्लॉक और सीमेंटकरण किया जाएगा।
- सेक्टर 7 तालाब में शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
- सड़क 9 में सेड का निर्माण किया जाएगा।
- सेक्टर 7 में नाली और पुलिया का निर्माण कार्य किया जाएगा।
- सड़क 24 में गणेश मंच का निर्माण किया जाएगा।


