इस दिन आएगी Chhattisgarh में Congress कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट: डिप्टी CM TS सिंहदेव ने दिए संकेत… कल है कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक; जानिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जल्द अपने कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी करेगी। आपको बता दें, दिल्ली में 17 अक्टूबर को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होने वाली है। इसमें शामिल होने जा रहे डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस की 60 बची सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कुछ दिनों में हो सकती है। उन्होंने ने कहा, बदलाव प्रकृति का नियम है। अभी 30 सीटों की घोषणा में 8 सीटें बदली हैं। 60 में भी कुछ बदल सकते हैं। पहली सूचि मेंजिन 8 विधायकों का टिकट काटा गया है। उनमें से एक नाम खुज्जी विधायक छन्नी साहू का भी नाम शामिल है जो TS सिंहदेव के खेमे की बताई जाती है।

CEC बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। बैठक के बाद कांग्रेस की दूसरी सूची 18 या 20 अक्टूबर को जारी हो सकती है। संभावना है कि दूसरी सूची में लगभग 35 से 40 नाम होंगे। नए और पुराने चेहरों को मिलकर ये लिस्ट जारी होगी। दिल्ली रवाना होने से पहले सिंहदेव ने कहा कि, मंगलवार को लंच से पहले छत्तीसगढ़ की सीटों पर चर्चा हो जाएगी उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस ही टिकट का आधार होगा। हमारा काम सुझाव देना है। हाईकमान तय करेगा कि नाम घोषित कब करना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी संभावना जताई जा रही कि कांग्रेस की दूसरी सूची में भी 10 से 12 विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। सर्वे के आधार पर जिन विधायकों की रिपोर्ट कमजोर हैं, उनको पार्टी इस बार टिकट नहीं दे रही है। भूपेश बघेल से लेकर तमाम नेता लगातार ये कहते आए हैं कि पार्टी केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी। नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

पहली सूची में जिन विधायकों का टिकट काटा गया है, उनमें पंडरिया से ममता चंद्राकर, खुज्जी से छन्नी साहू, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, अंतागढ़ से अनूप नाग, डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे, कांकेर से शिशुपाल शोरी का नाम शामिल हैं। राजमन बेंजाम की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे। देवती कर्मा की जगह बेटे छविंद्र कर्मा को मौका मिला है। फिलहाल, प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पार्टी अपनी दूसरी सूची में उन 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी कर सकती हैं, जहां अभी उसके विधायक नहीं हैं। ऐसा ​इसलिए ताकि प्रत्याशी को अपने प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...