धारा 144 लागू: इंटरनेट सेवा बंद… स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक छुट्टी… Section 144 लागू, चाकूबाजी की घटना के बाद बिगड़ा माहौल

धारा 144 लागू

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद शहर में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गईं। वहीं, प्रशासन ने लोगों को एक जगह जमा होने पर भी पांबदी लगाई है।

वहीं, पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी (निजी और सरकारी) स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

क्यों फैला सांप्रदायिक तनाव?
दरअसल, उदयपुर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक घायल छात्र जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती है।

प्रशासन ने जिले में धारा-144 लागू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कारों में आग लगा दी। शाम तक शहर के बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आसपास के इलाकों में बाजार बंद हो गए।

एक बच्चे पर चाकू से हुआ हमला
उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रशासन को सुबह दो बच्चों के बीच झगड़े की शिकायत मिली थी। पोसवाल ने बताया, “यह घटना तड़के हुई। हमें दो बच्चों के बीच झगड़े की सूचना मिली, जिसमें एक बच्चे की जांघ पर चाकू से हमला किया गया। घाव गहरा था और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद, कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य चाकूबाजी की घटना के विरोध में शहर के मधुबन में एकत्र हुए, जो बाद में हिंसक हो गया। प्रशासन ने शहर के लगभग सभी इलाकों में बल तैनात कर दिया है और सभी पुलिस अधिकारी फील्ड में हैं और हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...