सेक्टर-1 सोसाइटी में परिवर्तन पैनल की एकतरफा जीत: 22 को मिल जाएगा सोसाइटी को अध्यक्ष…जवाहर समेत इनके नाम की चर्चा, तस्वीरों में देखिए जीत का जश्न

भिलाई। छतीसगढ़ सहकारी  साख समिति मर्यादित सेक्टर-1 भिलाई नगर के संचालक मंडल  के चुनाव में सभी ग्यारह संचालक मंडल जवाहर वर्मा पैनल से विजयी हुए।जिला  सहकारी केन्दीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा द्वारा छग सहकारी साख  समिति के परिवर्तन पैनल से चुनाव मैदान में थे। सात संचालक मण्डल  निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।अन्य चार पदों के  लिये रविवार मतदान पहुआ।जिसमें 68 प्रत्यायुक्त  में से 64 लोगों ने मतदान किया।संयुक्त पंजीयक  के न्यायालय के द्वारा दो प्रत्यायुक्त को अयोग्य घोषित किया गया था।जिसके  कारण वे मतदान में भाग नहीं ले पाए।अन्य 64 प्रत्यायुक्त चुनाव  में भाग  लिए।

संचालक मंडल सदस्यों में  भिलाई  मुख्यालय के जवाहर वर्मा को 51 मत, मनोज साहू को 46 मत,रिसाली से शैलेन्द्र  कुमार को 47मत व  लाल सिह को 51मत मिले। साथ ही पूर्व में निर्विरोध  निर्वाचित सञ्चालक मण्डल में प्रमुख रूप से नन्दनी साखा से भूपेंद्र  कुमार, भिलाई से महिला वर्ग  शैला श्रीवास्तव,  वीणा  देवागन, अनुसूचित वर्ग से बेदन लाल, सुपेला शाखा अन्य पिछड़ा वर्ग से हेमचंद  टिकरिहा, दल्लीराजहरा शाखा से अनुसूचित जन जाति वर्ग से सियाराम ध्रुव,  अन्य पिछड़ा वर्ग से लक्ष्मी नारायण देवागन निर्विरोध निर्वाचित  हुए थे।


छग  सहकारी साख  समिति  सेक्टर 1 भिलाई  के संचालक मंडल के चुनाव   में मंतदान अधिकारी अनिल कुमार बनज, चुनाव प्रभारी जगनिक यादव, मतदान व  मतगणना अधिकारी अजय कुमार साहू, आशीष यादव, सागर पटेल, दानेस्वर साहू व  यशवंत यादव की  भूमिका रही। अब 22 सितंबर को अध्यक्ष का निर्वाचन हो जाएगा। माना जा रहा है कि एक दावेदार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग