कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व MLA अग्नि चंद्राकर का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस… CM ने व्यक्त किया शोक

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक और दिग्गज कांग्रेसी नेता अग्नि चंद्राकर ने रविवार को 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में प्राण त्यागा। आपको बता दें, अग्नि चंद्राकार लंबे समय से बिमार चल रहे थे जिनका इलाज लगातार जारी था। अग्नि चंद्राकर की मौत की खबर से राजनीती गलियारों में शोक की लहर है।

अग्नि चंद्राकार महासमुंद विधानसभा से तीन बार विधायक रहे हैं, 1985 में निर्विरोध सरपंच चुने जाने के बाद राजनीतिक पारी की शुरूआत हुई थी।अग्नि चंद्राकार कांग्रेस की सरकार में बीज निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं। कल सोमवार को पैतृक ग्राम लभराकला में होगा चंद्राकर का अंतिम संस्कार।

अग्नि चन्द्राकर के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चन्द्राकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवारजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...