भिलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी का निधन हो गया। उनकी तबीयत बेहद नाजुक थी। केम्स हॉस्पिटल हैदराबाद में इलाज चल रहा था। पिछले करीब 17 दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। उनके पुत्र सुनील मध्यानी ने बताया कि लंग्स इन्फेक्शन के बाद उन्हें एमएमआई में दिखाया गया था। वहां से सुधार नहीं होने पर हैदराबाद लाया गया था।
मध्यानी दुर्ग निगम के 3 बार के पार्षद रहे। वे महापौर परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। इसके अलावा वर्ष 2000 में स्काउट है। गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैसे जिम्मेदार पदों पर रह चुके थे। उन्होंने वर्तमान विधायक अरुण वोरा के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बैनरतले चुनाव लड़ा। वोरा को कड़ी टक्कर भी दी। बाद में वे पुनः कांग्रेस में शामिल हो गये थे।
पिछले करीब दो वर्षों से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ते गयी थी। इसके अलावा कोरोना के चलते भी उन्हें घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। पिछले महीने भर से उनकी तबीयत खराब होने लगी थी।