उत्तम इंडस्ट्रीज के संचालक वरिष्ठ उद्योगपति उत्तमचंद साहू का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

भिलाई नगर। औद्योगिक क्षेत्र छावनी स्थित उत्तम इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रीज के संचालक भिलाई – दुर्ग शहर के वरिष्ठ उद्योगपति दाऊ उत्तम चंद साहू का 10-11 मई की रात्रि 12 के करीब उपचार के दौरान रायपुर स्थित श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 82 साल के थे। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उत्तम चंद साहू का अंतिम संस्कार सोमवार 11 मई को दोपहर 02:30 बजे रामनगर मुक्तिधाम भिलाई में किया जाएगा। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव युवा उद्योगपति अतुल चंद साहू, नितिन चंद साहू के पिता, पेट्रोल पंप संचालक राहुल चंद साहू के बड़े पिता एवं हर्षित साहू, शिखर साहू, क्रियांस साहू, उन्नति साहू, कनिष्का साहू के दादा थे।

Exit mobile version