वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल को पितृशोक, मालगुजार ठाकुर प्रेम सिंह नहीं रहे, गृहग्राम बांकी में होगा अंतिम संस्कार

बिलासपुर। ग्राम बांकी (मुंगेली) निवासी मालगुजार ठाकुर प्रेम सिंह बघेल का 90 वर्ष की आयु में 24 दिसंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 25 दिसंबर को उनके गृहग्राम बांकी में सुबह 10 बजे किया जाएगा। वे News 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के एडिटोरियल डायरेक्टर वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, पत्रकार इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह एवं रामपाल सिंह के पिता थे।

ठाकुर प्रेम सिंह बघेल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...